फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा के पूर्व सांसद और राजद विधायक कांग्रेस में शामिल

भाजपा के पूर्व सांसद और राजद विधायक कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद सुखदेव पासवान और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक अनिल कुमार शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के बिहार मीडिया विभाग के अध्यक्ष...

भाजपा के पूर्व सांसद और राजद विधायक कांग्रेस में शामिल
एजेंसीFri, 10 Sep 2010 08:06 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद सुखदेव पासवान और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक अनिल कुमार शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के बिहार मीडिया विभाग के अध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्रा ने बताया कि पासवान और कुमार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने कहा कि दोनो प्रमुख दलित नेता है और इनके आने से राज्य में कांग्रेस और मजबूत होगी।

गौरतलब है कि अररिया से पासवान चार बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि कुमार तीन बार राज्य विधानसभा के सदस्य चुने गए और वह दो बार राज्यसभा के भी सदस्य रहे हैं। मिश्रा ने बताया कि राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि एवं उनकी पत्नी तथा जनता दल यूनाइटेड की विधायक सुचित्रा सिन्हा 13 सितम्बर को कांग्रेस में विधिवत शामिल होंगी। इस समारोह में केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक तथा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें