फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्वबैंक देगा बिहार को 22 करोड़ डॉलर की सहायता

विश्वबैंक देगा बिहार को 22 करोड़ डॉलर की सहायता

विश्वबैंक ने बिहार में पिछले साल की बाढ़ से तबाह हुए कोसी क्षेत्र के विकास के लिए 22 करोड़ डॉलर की मद्द मंजूर की है।     विश्वबैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बिहार कोसी बाढ़ क्षेत्र...

विश्वबैंक देगा बिहार को 22 करोड़ डॉलर की सहायता
एजेंसीFri, 10 Sep 2010 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्वबैंक ने बिहार में पिछले साल की बाढ़ से तबाह हुए कोसी क्षेत्र के विकास के लिए 22 करोड़ डॉलर की मद्द मंजूर की है।
   
विश्वबैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बिहार कोसी बाढ़ क्षेत्र सुधार परियोजना के तहत एक लाख मकान, 90 पुल और 290 किलो मीटर ग्रामीण सड़के बनाई जाएंगी। बैंक का कहना है इस परियोजना के तहत किए जाने वाले कार्यां से बिहार में बाढ़ प्रबंधन और बचाव की व्यवस्था मजबूत होगी, लोगों की आजीविका के साधन बहाल होंगे और राज्य सरकार की आपातकालीन परिस्थिति नियंत्रण क्षमता विकास करने में मद्द मिलेगी।
   
गौरतलब है कि विश्वबैंक पिछले एक दशक से देश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को आर्थिक मद्द मुहैया करा रहा है। भारत विश्वबैंक के प्रमुख राबेर्टो जाघा ने कहा हम बिहार में बाढ़ के पुराने अनुभवों से सबक सीख सकेंगे।
   
विश्वबैंक की आर्थिक मद्द का स्वागत करते हुए बिहार के मुख्य सचिव अनूप मुखर्जी ने कहा सरकार प्रभावित क्षेत्र के लिए बड़े पैमाने पर पुर्ननिर्माण और पुर्नवास कार्यक्रम चला रही है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन को भी मजबूत किया जा रहा है। विश्वबैंक ने राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए किये गये बचाव एवं पुनर्वास कार्यों की भी सराहना की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें