फोटो गैलरी

Hindi Newsजमैका की धावक विलकिंस पर दो साल का प्रतिबंध

जमैका की धावक विलकिंस पर दो साल का प्रतिबंध

जमैका के 400 मी की धावक बॉबी गे  विलकिंस पर प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल के लिए दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।      विलकिंस को मार्च...

जमैका की धावक विलकिंस पर दो साल का प्रतिबंध
एजेंसीFri, 10 Sep 2010 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें

जमैका के 400 मी की धावक बॉबी गे  विलकिंस पर प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल के लिए दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
    
विलकिंस को मार्च में कतर के दोहा में हुई इंडोर विश्व चैम्पियनशिप में प्रतिबंधित पदार्थ एंड्रेनाइन के लिए दोषी पाया गया। अब वह अप्रैल 2012 तक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग नहीं ले पाएंगी। जमैका एमेच्योर एथलेटिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वॉरेन ब्लेक ने इसकी जानकारी दी।
    
ब्लेन ने कहा कि ओलंपिक और विश्व 100 मी की चैम्पियन शैली एन फ्रेजर की सज़ा कम की जा सकती है, जिन्हें जून में आईएएएफ ने प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉज़ीटिव पाए जाने के बाद निलंबित किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें