सफदरजंग अस्पताल में हड़ताल खत्म, औपचारिक एलान थोड़ी देर में
सफदरजंग अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार दोपहर को खत्म हो गई। हालांकि अभी इसका औपचारिक एलान नहीं किया गया है। मरीजों की परेशानियों को देखते हुए डॉक्टरों ने सुबह से ही वैकल्पिक ओपीडी की...
सफदरजंग अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार दोपहर को खत्म हो गई। हालांकि अभी इसका औपचारिक एलान नहीं किया गया है। मरीजों की परेशानियों को देखते हुए डॉक्टरों ने सुबह से ही वैकल्पिक ओपीडी की व्यवस्था कर रखी थी।
इससे पहले लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने से सैकड़ों मरीज बेहाल थे। एक महीने के भीतर ही चिकित्सकों की यह दूसरी हड़ताल है। मंगलवार सुबह एक मरीज की मौत के बाद उसके नाराज रिश्तेदारों द्वारा कुछ महिला चिकित्सकों और नर्सों से कथित दुर्व्यवहार के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। मरीज को डेंगू होने का संदेह था। डॉक्टर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा की मांग कर रहे थे।