फोटो गैलरी

Hindi Newsबगदाद में सैन्य मुख्यालय पर हमला, आठ मरे

बगदाद में सैन्य मुख्यालय पर हमला, आठ मरे

बगदाद स्थित सैन्य मुख्यालय पर आतंकवादियों ने रविवार सुबह कार बम धमाका किया और गोलीबारी करते हुए इमारत में दाखिल होने का प्रयास किया जिसमें आठ लोग मारे गए और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के...

बगदाद में सैन्य मुख्यालय पर हमला, आठ मरे
एजेंसीSun, 05 Sep 2010 08:47 PM
ऐप पर पढ़ें

बगदाद स्थित सैन्य मुख्यालय पर आतंकवादियों ने रविवार सुबह कार बम धमाका किया और गोलीबारी करते हुए इमारत में दाखिल होने का प्रयास किया जिसमें आठ लोग मारे गए और 29 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार में धमाका करने के फौरन बाद बंदूकधारियों ने मुख्यालय पर धावा बोल दिया। मुख्यालय के प्रहरियों और हमलावरों के बीच 15 मिनट तक गोलीबारी होती रही। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल मोहम्मद अल असकरी ने यहां बताया कि कुछ हमलावरों ने आत्मघाती धमाके करने वाले बेल्ट पहने थे और वे दूसरा हमला करने की फिराक में थे।

उन्होंने बताया कि हमलावरों की योजना दूसरे हमले को भी अंजाम देने की थी। वे पहले कार बम से और बाद में आत्मघाती हमला करना चाहते थे। पुलिस और अस्पताल अधिकारियों का कहना है कि धमाके में दो लोग मारे गए और बाद में हुई गोलीबारी में छह अन्य को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मृतकों में पांच प्रहरी भी शामिल हैं।

अमेरिकी मिशन में तब्दीली के मद्देनजर ऐसे किसी हमले की आशंका पहले से थी और बगदाद में बीते कुछ दिनों से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आज जिस इमारत को निशाना बनाया गया, वह इराकी सेना की 11वीं डिवीजन का मुख्यालय और सेना का भर्ती केंद्र था।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें