फोटो गैलरी

Hindi Newsयौन शिक्षा योजना में मुजफ्फरनगर भी शामिल

यौन शिक्षा योजना में मुजफ्फरनगर भी शामिल

केन्द्र सरकार की मदद से चलने वाली यौन शिक्षा योजना के तहत देश के चुने गए आठ जिलों में मुजफ्फरनगर का नाम भी शामिल है। जिला परियोजना अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉक्टर आई पी सिंह ने आज बताया कि स्वास्थ्य...

यौन शिक्षा योजना में मुजफ्फरनगर भी शामिल
एजेंसीSat, 04 Sep 2010 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्र सरकार की मदद से चलने वाली यौन शिक्षा योजना के तहत देश के चुने गए आठ जिलों में मुजफ्फरनगर का नाम भी शामिल है। जिला परियोजना अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉक्टर आई पी सिंह ने आज बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित जिलों में उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद और रामपुर को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किशोरियों को यौन रोगों से बचाव हेतु जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान शुरु किया जा रहा है। इसके लिए प्रारम्भ में देश के आठ जिलों का चयन किया गया है, जिसमें मुजफ्फरनगर सहित उत्तर प्रदेश के पांच जिले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित महिलाएं गांव में जाकर दस से 19 वर्ष तक की लड़कियों को यौन शिक्षा की जानकारी देंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें