फोटो गैलरी

Hindi Newsखासतौर पर महिलाओं की चुप्पी है चिन्ता का विषय: जोशी

खासतौर पर महिलाओं की चुप्पी है चिन्ता का विषय: जोशी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला पुलिस अधिकारी को चार सिपाहियों द्वारा मारने-पीटने की घटना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद डां मुरली मनोहर जोशी ने राज्य सरकार की वास्तविक...

खासतौर पर महिलाओं की चुप्पी है चिन्ता का विषय: जोशी
एजेंसीSat, 04 Sep 2010 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला पुलिस अधिकारी को चार सिपाहियों द्वारा मारने-पीटने की घटना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद डां मुरली मनोहर जोशी ने राज्य सरकार की वास्तविक तस्वीर बताते हुए कहा है कि इस घटना पर खासतौर से महिलाओं की चुप्पी से वह हतप्रभ है।

डां.जोशी ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं टूट गई है। ट्रकों से जबरन वसूली करने वाले चार पुलिसवालों को जब एक महिला पुलिस अधिकारी रोकती है तो उसे चारों सिपाही उनके बाल पकड़कर डेढ़ किलोमीटर घसीटकर हैं। मारते पीटते हैं।

उन्होंने कहा कि यह चिन्ता का विषय है लेकिन इससे भी ज्यादा चिन्ता का विषय है आम लोगों की चुप्पी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अब आम जनता को आगे आना ही होगा। उन्होंने महिला अधिकारी के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य पर अपनी पार्टी की महिला मोर्चा की चुप्पी पर भी क्षोभ जताया। उन्होंने कहा कि कम से कम महिलाओं के साथ र्दुव्‍यवहार होने पर तो महिला मोर्चा सक्रिय हो। उन्होंने कहा कि जब पुलिस के हाथ पुलिस अधिकारी पिट रहे हैं तो वह जनता का क्या बचाव करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें