फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रमंडल खेलों के लिए 27 सदस्यीय भारतीय साइकिलिंग टीम घोषित

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 27 सदस्यीय भारतीय साइकिलिंग टीम घोषित

मणिपुर के शीर्ष साइकिलिस्टों बिक्रम सिंह और रामेश्वरी देवी सहित 27 सदस्यीय भारतीय साइकिलिंग टीम तीन से 14 अक्टूबर तक यहां होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी।      ...

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 27 सदस्यीय भारतीय साइकिलिंग टीम घोषित
एजेंसीSat, 04 Sep 2010 02:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मणिपुर के शीर्ष साइकिलिस्टों बिक्रम सिंह और रामेश्वरी देवी सहित 27 सदस्यीय भारतीय साइकिलिंग टीम तीन से 14 अक्टूबर तक यहां होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी।
     
भारतीय साइकिलिंग महासंघ ने टीम की घोषणा की। इस टीम में हालांकि मनीटोन सिंह को शामिल नहीं किया गया है जो बीते रविवार को दिल्ली साइक्लोथन रेस में शीर्ष भारतीय रहे थे। राष्ट्रमंडल खेलों में साइकिलिंग में कुल 48 पदक दांव पर होंगे।
     
टीम इस प्रकार है
पुरूष : बिक्रम सिंह, सोमवीर, एचएस प्रिंस, अमत सिंह, गुरबाज सिंह, राकेश कुमार, राजेन्द्र बिश्नेई, सी राजेश, अतुल कुमार, अमनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, सरप्रीत सिंह, संदीप मलिक, विनोद मलिक, दयाल राम, सतवीर, परमजीत, हेतराम।
     
महिला : महिता मोहन, रामेश्वरी देवी, वी रजिनी, सुनीता देवी, पना चौधरी, सयोना, सुचित्रा देवी, हेलेन, रेणु बाला देवी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें