फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची में सांप्रदायिक झड़प, 8 घायल

रांची में सांप्रदायिक झड़प, 8 घायल

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार रात जन्‍माष्टमी से जुड़े एक आयोजन के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए। यह घटना हिंदपिरी कॉलोनी में उस समय हुई जब दो...

रांची में सांप्रदायिक झड़प, 8 घायल
एजेंसीThu, 02 Sep 2010 01:07 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार रात जन्‍माष्टमी से जुड़े एक आयोजन के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए।

यह घटना हिंदपिरी कॉलोनी में उस समय हुई जब दो समुदायों के धार्मिक क्रिया-कलाप एक साथ चल रहे थे। दोनों समुदायों के लोगों ने एक दूसरे पर परेशानी खड़ी करने का आरोप लगाया। दोनों ओर से पथराव हुआ और गोलीबारी भी की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो लोग फायरिंग में घायल हुए जबकि छह लोगों को पथराव की वजह से चोटें आईं। पुलिस ने हालात पर काबू करने का प्रयास किया और इसी दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

पुलिस महानिरीक्षक (रांची) रेजी डुंगडुंग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने स्थिति को संभाला। देर रात लगभग 12.30 बजे स्थिति पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। घायलों को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान और सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें