फोटो गैलरी

Hindi Newsनहीं पकड़ा गया हमलावर सिपाही

नहीं पकड़ा गया हमलावर सिपाही

साहिबाबाद कांड - गोलीकांड में घायल अंजली की हालत में सुधार - प्रेमी दीपक ने दर्ज कराई आरोपी चाचा पर रिपोर्ट दलित युवक से प्रेम सम्बंधों से नाराज होकर साहिबाबाद में भतीजी अंजली शर्मा पर गोली चलाने...

नहीं पकड़ा गया हमलावर सिपाही
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Sep 2010 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिबाबाद कांड

- गोलीकांड में घायल अंजली की हालत में सुधार
- प्रेमी दीपक ने दर्ज कराई आरोपी चाचा पर रिपोर्ट

दलित युवक से प्रेम सम्बंधों से नाराज होकर साहिबाबाद में भतीजी अंजली शर्मा पर गोली चलाने वाले बर्खास्त सिपाही प्रमोद शर्मा को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। हमलावर की तलाश में भेजी गईं टीमें बैरंग लौट आईं। गोलीकांड में घायल अंजली की हालत में अब सुधार हो रहा है। हमले की रिपोर्ट उसके प्रेमी ने आरोपी चाचा के खिलाफ दर्ज कराई है।

यहां बता दें, ज्वालानगर दिल्ली के एमसीडी स्कूल में टीचर अंजली शर्मा को कल यहां करहड़ा गांव के पास उस समय गोली मार दी गई थी, जब वह अपने प्रेमी दीपक कुमार के साथ बाजार से पंखा खरीदने जा रही थी। हमले में दीपक बाल-बाल बच गया था। दीपक ने बताया था कि उससे प्रेम सम्बंधों की वजह से अंजली का चाचा प्रमोद उनसे खुन्नस मानता था। कल वह उनको बातों में फंसाकर दादरी ले जाना चाहता था। उन्होंने ऐसा नहीं किया तो प्रमोद ने अंजली को गोली मार दी और फरार हो गया। अंजली को मोहननगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में अब सुधार हो रहा है। पुलिस ने दीपक की ओर से अंजली पर गोली चलाने के मामले में आरोपी प्रमोद के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।

एसएसपी रघुवीर लाल ने बताया कि प्रमोद के बारे में पता लगा है कि वह कानपुर पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। उसकी तलाश में कई टीमों को जुटाया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिशें जारी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें