फोटो गैलरी

Hindi Newsझमाझम बारिश से मौसम सुहावना

झमाझम बारिश से मौसम सुहावना

राजधानी दिल्ली के बुधवार को कई इलाकों में अपराह्न झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दिन में उमस ने लोगों को काफी बेहाल कर रखा था किन्तु अपराह्न भारी बारिश ने राहत प्रदान की।   भारी बारिश...

झमाझम बारिश से मौसम सुहावना
एजेंसीWed, 01 Sep 2010 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली के बुधवार को कई इलाकों में अपराह्न झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दिन में उमस ने लोगों को काफी बेहाल कर रखा था किन्तु अपराह्न भारी बारिश ने राहत प्रदान की।
 
भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव से कुछ दिक्कतें भी हुई। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को 13 जगहों पर पानी जमा होने और पांच स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायतें मिली।

राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान कल के 34.7 डिग्री सेल्सियस की तुलना में मामूली बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस का अधिकतम स्तर 92 प्रतिशत और न्यूनतम 65 प्रतिशत रहा।
 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें