फोटो गैलरी

Hindi Newsराजग शासनकाल में अल्पसंख्यकों का अधिक कल्याण हुआ: मोदी

राजग शासनकाल में अल्पसंख्यकों का अधिक कल्याण हुआ: मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को दावा किया कि प्रदेश की वर्तमान राजग सरकार ने अपने साढे़ चार साल के कार्यकाल के दौरान अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम किया...

राजग शासनकाल में अल्पसंख्यकों का अधिक कल्याण हुआ: मोदी
एजेंसीSat, 07 Aug 2010 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के उपमुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को दावा किया कि प्रदेश की वर्तमान राजग सरकार ने अपने साढे़ चार साल के कार्यकाल के दौरान अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम किया है उतना कांग्रेस के पचास साल के शासनकाल और मुस्लिम-यादव (एमवाई) समीकरण वाले लालू प्रसाद के 15 वर्ष के शासन के दौरान भी नहीं हुआ।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा शनिवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने उक्त बातें कहीं और लालू प्रसाद सहित अन्य विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी।

उन्होंने कहा कि चाहे वह कोई भी राज्य हो कांग्रेस या अन्य गैर कांग्रेसी सरकारों की तुलना में भाजपा गठबंधन की सरकार के कार्यकाल में अधिक विकास हुआ है। मोदी ने कहा कि उनका गठबंधन जज्बाती बातों को उभारकर वोट की राजनीति नहीं करता बल्कि भाजपा का जिन प्रदेशों में भी शासन है। कोई यह नहीं कह सकता कि भाजपा शासन में मुसलमानों के साथ भेदभाव और सौतेलेपन का व्यवहार हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिस राज्य में करीब साढे़ 16 प्रतिशत आबादी किसी एक वर्ग की हो और जिस प्रदेश की इतनी बड़ी आबादी गरीब होने के साथ निरक्षर भी हो उसकी उपेक्षा करके कोई राज्य क्या मजबूत नहीं हो सकता है और विकास के मार्ग पर आगे बढ सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें