फोटो गैलरी

Hindi Newsबाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

पाकिस्तान ने अपने पश्चिमोत्तर क्षेत्र में भयावह बाढ़ के मद्देनजर तत्काल अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शुक्रवार को देश के नाम दिए संदेश में कहा कि मैं...

बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद
एजेंसीSat, 07 Aug 2010 11:47 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान ने अपने पश्चिमोत्तर क्षेत्र में भयावह बाढ़ के मद्देनजर तत्काल अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शुक्रवार को देश के नाम दिए संदेश में कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करता हूं कि वह पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।

गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान इतिहास की सबसे भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। इसमें जानमाल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। नुकसान का सही अंदाजा लगा पाना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री गिलानी ने अब तक मिले अंतरराष्ट्रीय सहायता की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अभी और मदद की जरूरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें