फोटो गैलरी

Hindi Newsशॉपिंग होगी अब चौबीसों घंटे

शॉपिंग होगी अब चौबीसों घंटे

स्टार सीजे नेटवर्क इंडिया ने जीवनशैली और खरीदारी के अनुभव को बदलने के उद्देश्य से 24 घंटे का एक होम शॉपिंग चैनल स्टार सीजे अलाइव लॉन्च किया है। इस चैनल का लक्ष्य भारत में खरीदारी के परिदृश्य में...

शॉपिंग होगी अब चौबीसों घंटे
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 06 Aug 2010 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

स्टार सीजे नेटवर्क इंडिया ने जीवनशैली और खरीदारी के अनुभव को बदलने के उद्देश्य से 24 घंटे का एक होम शॉपिंग चैनल स्टार सीजे अलाइव लॉन्च किया है। इस चैनल का लक्ष्य भारत में खरीदारी के परिदृश्य में क्रांति लाना है। पिछले साल स्टार उत्सव पर 6 घंटे के लिये प्रसारित हुए इस प्रारूप को मिली सफलता के बाद कंपनी अब इसे एक 24 घंटे चलने वाले होम शॉपिंग चैनल के रूप में लॉन्च कर रही है। स्टार सीजे नेटवर्क इंडिया, स्टार टेलीविजन ग्रुप और सीजे ओ शॉपिंग (दक्षिण कोरिया का सर्वाधिक सफल होम शॉपिंग व्यवसाय) द्वारा की गई एक रणनीतिक भागीदारी का परिणाम है। यह भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अपने घरों से निकले बिना एक आरामदायक, मनोरंजक और जीवन-शैली को बदलने वाली खरीदारी का अनुभव प्रदान करेगा।

इस अवसर पर स्टार इंडिया प्रा. लि. के सीईओ उदय शंकर ने कहा, ‘स्टार इंडिया विभिन्न रुचियों से युक्त और विविधताओं से परिपूर्ण मीडिया संगठन है। हमने अपने व्यवसाय की वृद्घि और हमारे द्वारा दर्शकों के लिए की जाने वाली पेशकश की बढ़ोत्तरी के लिए कई संगठनों के साथ गठबंधन किया है। हम चौबीस घंटे चलने वाले अपने प्रमुख संपूर्ण होम शॉपिंग चैनल स्टार सीजे अलाइव को लॉन्च करते हुए अत्यंत प्रसन्न हैं। हमें विश्वास है कि स्टार सीजे अलाइव जल्द ही अपने दर्शकों की जीवन-शैली को बदलने के अपने वादे पर खरा उतरेगा।’

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें