फोटो गैलरी

Hindi Newsबाढ़ पीडित किसानों के लिए राहत उपायों की घोषणा

बाढ़ पीडित किसानों के लिए राहत उपायों की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने गुरुवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और बाढ़ पीडित किसानों के लिए राहत उपायों की घोषणा की। इस राज्य में बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान...

बाढ़ पीडित किसानों के लिए राहत उपायों की घोषणा
एजेंसीThu, 05 Aug 2010 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने गुरुवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और बाढ़ पीडित किसानों के लिए राहत उपायों की घोषणा की। इस राज्य में बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

उन्होंने बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित किसानों के लिए दो बड़े राहत उपायों की घोषणा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तय किया गया है कि जिन किसानों ने खेती के लिए पंचायत की जमीन लीज पर ली थी उन्हें सरकार को अदा की जाने वाली राशि का पचास प्रतिशत हिस्सा माफ कर दिया जाए।

वहीं दूसरे राहत उपायों के तहत यह तय किया गया है कि जिन किसानों के ट्यूबवेल बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं या जिनकी फसल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई है उन्हें बिजली बिल में छूट दी जाएगी। उन सभी किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाएगी जिनके ट्यूबवेल बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं।

उन्होंने उपायुक्त को यह आदेश दिया कि वे 15 अगस्त तक बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान और इससे प्रभावित ट्यूबवेल की संख्या का आकलन कर अपनी रिपोर्ट पेश करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बात से पूरी तरह वाकिफ है कि बाढ़ से हुए नुकसान के कारण राज्य से किसानों का पलायन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केंद्र सरकार से अतिरिक्त राशि जारी करने के लिए कहेंगे ताकि किसानों और अन्य बाढ़ प्रभावित लोगों को समय से पहले मुआवजा दिया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें