फोटो गैलरी

Hindi News83 साल की स्टोक्स करेंगी हॉकी इंडिया की अगुवाई

83 साल की स्टोक्स करेंगी हॉकी इंडिया की अगुवाई

विद्या स्टोक्स को गुरुवार को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुन लिया गया। उन्होंने लंबे इंतज़ार बाद हुए चुनावों में पूर्व राष्ट्रीय कप्तान परगट सिंह को हराया।      स्टोक्स हॉकी इंडिया...

83 साल की स्टोक्स करेंगी हॉकी इंडिया की अगुवाई
एजेंसीThu, 05 Aug 2010 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

विद्या स्टोक्स को गुरुवार को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुन लिया गया। उन्होंने लंबे इंतज़ार बाद हुए चुनावों में पूर्व राष्ट्रीय कप्तान परगट सिंह को हराया।
    
स्टोक्स हॉकी इंडिया की अंतरिम अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 41-21 के अंतर से जीत दर्ज की। हालांकि अधिकारिक परिणामों की घोषणा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक की जाएगी।
    
सरकार की आयु संबंधी दिशानिर्देशों को धत्ता बताते हुए 83 वर्षीय स्टोक्स चुनाव मैदान में उतरी। उनके करीबी नरिंदर बत्रा ने भी महासचिव पद के लिए हॉकी अरूणाचल के गुंजम हैदर को 41-18 से हराया। स्टोक्स के दल के अन्य उम्मीदवार मुश्ताक अहमद ने हैदर को 45-17 से परास्त कर कोषाध्यक्ष पद जीता।
    
इससे पहले ये चुनाव चार बार विभिन्न कारणों से स्थगित हो चुके हैं। 28 जुलाई को ही दिल्ली और मुम्बई उच्च न्यायालय ने चुनाव प्रक्रिया पर स्थगनादेश दिया था। हॉकी इंडिया ने इस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील की और 30 जुलाई को स्थगनादेश खत्म करवाकर चुनावों के लिए हरी झंडी प्राप्त की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें