फोटो गैलरी

Hindi Newsखेल मंत्रालय ने बाइ को दिया नोटिस

खेल मंत्रालय ने बाइ को दिया नोटिस

खेल मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय बैडमिंटन संघ को कारण बताओ नोटिस जारी करके 14 दिन के भीतर यह बताने को कहा है कि महासंघ की मान्यता रद्द क्यों ना कर दी जाए। बाइ अध्यक्ष वीके वर्मा और महासचिव विजय...

खेल मंत्रालय ने बाइ को दिया नोटिस
एजेंसीWed, 04 Aug 2010 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

खेल मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय बैडमिंटन संघ को कारण बताओ नोटिस जारी करके 14 दिन के भीतर यह बताने को कहा है कि महासंघ की मान्यता रद्द क्यों ना कर दी जाए।

बाइ अध्यक्ष वीके वर्मा और महासचिव विजय सिन्हा को जारी किए गए नोटिस में मंत्रालय ने पांच आरोप लगाते हुए लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। खेल निदेशक दीपिका कंछल द्वारा जारी किये गए पत्र में एक आरोप है, बाइ ने उसकी सालाना आम बैठक और चुनाव के बारे में सरकार को पहले से नहीं बताया।

मंत्रालय ने कहा कि वर्मा ने प्रादेशिक ईकाइयों को गुमराह किया और सरकार के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखी। इसमें कहा गया कि बाइ अध्यक्ष ने दो जून 2010 के अपने पत्र में सदस्य ईकाइयों को सरकार और निजी प्रायोजकों से मिल रही वित्तीय सहायता के बारे में भ्रामक जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार के बारे में भी अपमानजनक बातें लिखते हुए कहा कि आईओसी ने कार्यकाल के मसले पर केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मंत्रालय ने बाइ से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि उसके नाम से भारत क्यों नहीं हटा दिया जाए क्योंकि इससे सरकार से मान्यता मिलने का बोध होता है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें