फोटो गैलरी

Hindi Newsग्रामीणों पर गोलीबारी मामले में एक और गिरफ्तारी

ग्रामीणों पर गोलीबारी मामले में एक और गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में झड़प के बाद ग्रामीणों पर गोलीबारी करके दो लोगों को मारने के आरोप में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 10 जवानों के साथ नामजद एक जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेर...

ग्रामीणों पर गोलीबारी मामले में एक और गिरफ्तारी
एजेंसीWed, 04 Aug 2010 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में झड़प के बाद ग्रामीणों पर गोलीबारी करके दो लोगों को मारने के आरोप में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 10 जवानों के साथ नामजद एक जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेर सिंह नाम के एसएसबी जवान को पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। जिले के पुलिस उपाधीक्षक विवेक चंद्रा ने बुधवार को बताया कि जांच में यह प्रमाणति हुआ है कि झड़प के दौरान शेर सिंह ने अपनी रायफल से ग्रामीणों पर फायरिंग की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

उसकी रायफल को कब्जे में ले लिया गया है। जिले के त्रिकोलिया गांव में ग्रामीणों और एसएसबी के जवानों के बीच सोमवार को गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

चंद्रा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एसएसबी जवानों ने मामले को सुलझाने की बजाय और ज्यादा तूल दिया। उन्होंने जोर दिया कि बहुत जल्द इस मामले में और आरोपी जवानों की गिरफ्तारियां होंगी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे मामले की अलग से जांच उप-जिलाधिकारी अशोक कुमार द्वारा की जा रही है। इस मामले में सहायक कमांडेंट मंजीत सिंह सहित 11 जवानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें