फोटो गैलरी

Hindi Newsउप्र विधानमंडल का मानसून सत्र छह अगस्त से

उप्र विधानमंडल का मानसून सत्र छह अगस्त से

उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र आगामी छह अगस्त से शुरू हो रहा है। संसदीय कार्य मंत्री लालजी वर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के समस्त मंत्रियों से अनुरोध किया है कि सत्र के समय सदन...

उप्र विधानमंडल का मानसून सत्र छह अगस्त से
एजेंसीWed, 04 Aug 2010 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र आगामी छह अगस्त से शुरू हो रहा है। संसदीय कार्य मंत्री लालजी वर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के समस्त मंत्रियों से अनुरोध किया है कि सत्र के समय सदन में उपस्थित रहें ताकि सत्र के समय प्रश्न प्रहर,  शून्य प्रहर आदि में उठाये गये अनेक मामलो का जवाब दिया जा सके।

वर्मा ने इस संबंध में अनुरोध किया है कि मंत्रीगण अपने-अपने विभागीय मामलों पर सदन में उपस्थित रहकर उत्तर दें तथा वैकल्पिक व्यवस्था आवश्यकतानुसार की जाये। उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ के बाहर कोई कार्यक्रम न लगाया जाये तथा विधायी कार्यों को आवश्यकतानुसार निस्तारित करने के लिये कदम उठाने का भी अनुरोध किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें