फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर प्रदेश के मंत्री की पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मंत्री की पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मंत्री की पत्नी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर इसके पास से 50  लाख रुपए का सामान बरामद किया है। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मंत्री हुकुम सिंह की पत्नी...

उत्तर प्रदेश के मंत्री की पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
एजेंसीWed, 04 Aug 2010 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मंत्री की पत्नी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर इसके पास से 50  लाख रुपए का सामान बरामद किया है। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मंत्री हुकुम सिंह की पत्नी की हत्या कर दी गई थी।
   
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसोद चौधरी को कल दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
   
चौधरी पर मौजूदा भाजपा विधायक हुकुम नारायण सिंह की पत्नी रेवती सिंह (75)  की 31  जुलाई को मुजफ्फरनगर स्थित उनके घर पर हत्या करने का आरोप है। सिंह कैराना विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। घटना के समय वह लखनऊ में थे। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुरी के रहने वाले चौधरी के पास से 50  लाख रुपए कीमत का सामान बरामद किया है। चौधरी की गिरफ्तारी के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस चौधरी को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें