फोटो गैलरी

Hindi Newsडकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार

डकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार

झारखंड के उग्रवाद प्रभावित गिरिडीह जिले के बगोदर के एक रेस्ट हाउस से डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को आग्नेयास्त्र के साथ सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमोल बेनुकांत...

डकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार
एजेंसीTue, 03 Aug 2010 01:16 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के उग्रवाद प्रभावित गिरिडीह जिले के बगोदर के एक रेस्ट हाउस से डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को आग्नेयास्त्र के साथ सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमोल बेनुकांत हेमकर ने बताया कि सभी गिरफ्तार डकैत अंतर्राज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और गिरिडीह के एक व्यवसाई के यहां डकैती करने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार पांचों लोग लूट और डकैती के कई कांडों में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में समीर सागर बिगन देवा और रवि उर्फ देवेन्द्र शामिल है। पुलिस गिरफ्तार लोगो से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें