फोटो गैलरी

Hindi News थावे को रेल मंडल बनाने की तैयारी

थावे को रेल मंडल बनाने की तैयारी

अगले माह पेश होने वाले वर्तमान लोकसभा के अंतिम रल बजट में रलमंत्री लालू प्रसाद अपने गृह जिले गोपालगंज को शानदार तोहफा देने की तैयारी में हैं। रलवे के शीर्षस्थ सूत्रों के अनुसार गोपालगंज के थावे को...

 थावे को रेल मंडल बनाने की तैयारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अगले माह पेश होने वाले वर्तमान लोकसभा के अंतिम रल बजट में रलमंत्री लालू प्रसाद अपने गृह जिले गोपालगंज को शानदार तोहफा देने की तैयारी में हैं। रलवे के शीर्षस्थ सूत्रों के अनुसार गोपालगंज के थावे को नया रलमंडल बनाने की तैयारी चल रही है। रलमंत्री के इस गोल्डेन ड्रीम को अमलीजामा पहनाने में रलवे के पदाधिकारी जुट गए हैं। रलमंत्री का पैतृक गांव फुलवरिया और ससुराल सेलार कला दोनों ही गोपालगंज जिले में हैं और थावे स्टेशन के करीब हैं।ड्ढr ड्ढr ईसीआर के थावे रलमंडल में 12 सौ किमी का रलखंड होगा। इसमें एनई रलवे, वाराणसी मंडल के करीब साढ़े तीन सौ किमी रलखंड शामिल होंगे। इसका कार्य क्षेत्र इलाहाबाद सिटी से वाराणसी होते हुए छपरा और गोरखपुर कैंट तक है। सूचनानुसार तैयार किए गए प्रस्ताव में गोरखपुर कैंट से छपरा तक 180 किमी, छपरा से थावे तक 80 किमी, कप्तानगंज से थावे तक 40 किमी, थावे से सीवान तक 22 किमी, हथुआ से फुलवरिया तक 17 किमी रलखंड को नए रलमंडल में शामिल किया जाना है। ईसीआर हाजीपुर जोन के सोनपुर मंडल से भी कुछ स्टेशन थावे रलमंडल में शामिल होंगे।ड्ढr इस रलमंडल में 70 किमी नई रल लाइन बिछाने का भी प्रस्ताव है।ड्ढr ड्ढr थावे रलमंडल तैयार होने पर एनईआर वाराणसी को सबसे अधिक राजस्व देने वाले छपरा और सीवान जंक्शन से हाथ धोना पड़ेगा। वरीय अफसर इस प्रकार की चर्चाओं को स्वीकारते हैं लेकिन मामला रेलमंत्री से जुड़ा होने के नाते कोई भी खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। हालांकि मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि नए मंडल बनाने का प्रस्ताव है और अब बोर्ड को निर्णय लेना है। ड्ढr रामानन्द फिर बने परिवहन मंत्रीड्ढr पटना (हि.ब्यू.)। अदालत से बेदाग साबित होने के बाद रामानन्द सिंह ने एक बार फिर परिवहन मंत्रालय की बागडोर संभाल ली। राज्यपाल आर.एल. भाटिया ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधान सभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत प्रमुख अफसर उपस्थित थे। रामानन्द सिंह को एक मुकदमे में चार्जशीटेड होने के कारण 17 मई को इस्तीफा देना पड़ा था। समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सिंह को फिर परिवहन विभाग सौंपा गया है। रामानन्द सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ राजद के जगदानंद सिंह ने झूठा मुकदमा कराया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें