फोटो गैलरी

Hindi Newsदर्जनों कॉलोनियों में जल जमाव की समस्या आम

दर्जनों कॉलोनियों में जल जमाव की समस्या आम

तीन दिन हो रही बरसात ने साइबर सिटी का हुलिया बदल दिया है। इससे शहर की दजर्नों कॉलोनियों में जल जमाव की समस्या आम हो गई है। जल निकासी को लेकर किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। डीएलएफ की कई प्रमुख...

दर्जनों कॉलोनियों में जल जमाव की समस्या आम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 01 Aug 2010 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन दिन हो रही बरसात ने साइबर सिटी का हुलिया बदल दिया है। इससे शहर की दजर्नों कॉलोनियों में जल जमाव की समस्या आम हो गई है। जल निकासी को लेकर किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। डीएलएफ की कई प्रमुख सड़कों पर पानी इकठ्ठा होने से जाम की समस्या बनीं रही। जबकि बस स्टैंड परिसर ङील की शक्ल में बदल गया है। इससे यात्राियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

शनिवार को हुई बारिस का पानी निकला नहीं था कि रविवार की सुबह हुई अच्छी बारिस से एक बार फिर कालोनियों में पानी से बमबम हो गई। नतीजा जल जमाव की समस्या पौदा हो गई। लक्ष्मी गार्डेग, हीरा नगर, शिवाजी नगर, शक्ति नगर, राम नगर, अजरुन नगर, कृष्णा कालोनी, सूर्या विहार सहित कई कालोनियों में लोगों को समस्या से दो चार होना पड़ा। लोगों का आरोप है कि कालोनी की सीवर लाइन को जोड़ने वाली नालिया गंदगी से भरी पड़ी हैं। इससे पानी का निकासी नहीं हो पाता। लोगों ने बताया कि पक्की गली बनाते समय ठेकेदारों ने मनमानी कर घरों से ऊॅचा बना दिया। इससे घर में पानी घुसने की समस्या आम हो गई हैं। इस समस्या की ओर लोगों ने निगम कमिश्नर का ध्यान दिलाया था लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

दूसरी ओर रविवार को हुई वर्षा के कारण डीएलएफ, सेक्टर-55, सुशांतलोक सहित कई पॉस कालोनियों की सड़कों पर पानी जमा होने के कारण लोग घरों में रहना मुनासिब समझा। दोपहर के बाद हल्का मौसम साफ होने के कारण लोग घर से निकले। कई जगह पानी के कारण वाहन खराब नजर आए।

साइबर सिटी के बस स्टैंड के हालात में अभी भी सुधार नहीं हो सका। हल्की सी बारिस में ङील में तब्दील हो जाने वाले इस  स्टैंड में अभी भी पानी भरा हुआ है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी नई पाइप लाइन नहीं डाली जा सकी है। इसका खामियाजा यात्रियों और अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा हैं। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में निगम को जानकारी दे दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें