फोटो गैलरी

Hindi Newsपंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति की शिकायत निवारण इकाई भंग

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति की शिकायत निवारण इकाई भंग

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति की शिकायत निवारण इकाई रविवार को तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई। एक पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने संगठन चुनाव के बाद शिकायत निवारण समिति को...

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति की शिकायत निवारण इकाई भंग
एजेंसीSun, 01 Aug 2010 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति की शिकायत निवारण इकाई रविवार को तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई। एक पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने संगठन चुनाव के बाद शिकायत निवारण समिति को पुनर्गठित करने के लिए उसे भंग कर दिया।

इसके साथ ही शिकायत निवारण विभाग में राज्य, जिला और प्रखंड स्तर की सभी नियुक्तियां निरस्त कर दी गई हैं। यह विभाग नये अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद पुर्नगठित की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें