फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रतिदिन सात घंटे सोना सबसे अच्छा: अध्ययन

प्रतिदिन सात घंटे सोना सबसे अच्छा: अध्ययन

एक सवाल उठता है कि इस भागदौड़ की जिंदगी में आपके लिए कितने घंटे सोना पर्याप्त है। छह, सात या आठ घंटे। एक भारतीय शोधकर्ता के एक नये शोध के अनुसार सात घंटे की गहरी नींद अच्छी होती है। वर्जीनिया...

प्रतिदिन सात घंटे सोना सबसे अच्छा: अध्ययन
एजेंसीSun, 01 Aug 2010 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

एक सवाल उठता है कि इस भागदौड़ की जिंदगी में आपके लिए कितने घंटे सोना पर्याप्त है। छह, सात या आठ घंटे। एक भारतीय शोधकर्ता के एक नये शोध के अनुसार सात घंटे की गहरी नींद अच्छी होती है।

वर्जीनिया विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के शोधकर्ता अनूप शंकर और उनकी टीम ने पाया कि जो लोग प्रतिदिन सात घंटे से अधिक या कम सोते हैं उन्हें हृदयरोग होने का खतरा ज्यादा होता है।

इस शोध का प्रकाशन स्लीप पत्रिका में हुआ है। शोध 2005 में अमेरिका में 30 हजार वयस्कों पर किए गए अध्ययन पर आधारित है।

अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन सात घंटे सोने वाले लोगों की तुलना में नौ या उससे ज्यादा घंटे तक सोने वालों में हृदयरोग का खतरा डेढ़ गुणा ज्यादा तथा पांच घंटे या उससे कम घंटे तक सोने वालों में हृदयरोग का खतरा तीन गुणा ज्यादा होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें