फोटो गैलरी

Hindi Newsईयू की पाक को 3.9 करोड़ डालर की मदद

ईयू की पाक को 3.9 करोड़ डालर की मदद

यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान को 3 करोड़ यूरो (करीब 3.9 करोड़ डॉलर) की मदद दी है। इससे पाकिस्तान में हाल में आई बाढ़ से तबाह लोगों सहित अन्य जरूरतमंदों की मदद हो सकेगी। यूरोपीय आयोग ने शनिवार को इसकी...

ईयू की पाक को 3.9 करोड़ डालर की मदद
एजेंसीSun, 01 Aug 2010 10:37 AM
ऐप पर पढ़ें

यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान को 3 करोड़ यूरो (करीब 3.9 करोड़ डॉलर) की मदद दी है। इससे पाकिस्तान में हाल में आई बाढ़ से तबाह लोगों सहित अन्य जरूरतमंदों की मदद हो सकेगी। यूरोपीय आयोग ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

जियो टीवी ने कहा है कि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में आई बाढ़ में करीब 800 लोग मारे गए हैं और हजारों अन्य लोग प्रभावित हुए हैं।

ईयू की मानवीय सहायता आयुक्त क्रिस्टलीना जार्जेवा ने कहा कि इस फैसले से आपदा से प्रभावित पाकिस्तान के सर्वाधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इस बाढ़ से करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें