फोटो गैलरी

Hindi Newsदुमका में रहस्यमय बीमारी से तीन की मौत, तीन गंभीर

दुमका में रहस्यमय बीमारी से तीन की मौत, तीन गंभीर

झारखंड में दुमका जिले के खैरबनी गांव में अज्ञात बीमारी से तीन महिलाओं की शनिवार को मौत हो गई तथा तीन अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुमका के सिविल सर्जन डॉ. एसएन झा ने...

दुमका में रहस्यमय बीमारी से तीन की मौत, तीन गंभीर
एजेंसीSun, 01 Aug 2010 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में दुमका जिले के खैरबनी गांव में अज्ञात बीमारी से तीन महिलाओं की शनिवार को मौत हो गई तथा तीन अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुमका के सिविल सर्जन डॉ. एसएन झा ने मेडिकल टीम के साथ प्रभावित गांव का दौरा किया।

उन्होंने तीन लोगों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया जिनका गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम ने प्रभावित गांव में मलेरिया डायरिया आदि रोगों के लक्षणों की भी जांच की लेकिन अब तक बीमारी का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम आवश्यक संसाधन और पर्याप्त दवा के साथ जांच कर रही है। डॉ. झा ने बताया कि गंभीर रुप से बीमार लोगों के लिए बेहतर ईलाज की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार खैरवनी गांव के 50 वर्षीय होपनी सोरेन नामक महिला को मामूली उल्टी-दस्त की शिकायत पर शुक्रवार को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। इस बीमारी से कनक लता(15) और प्रियंका कुमारी(09) ने भी शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें