फोटो गैलरी

Hindi Newsस्मैक के साथ एक गिरफ्तार

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

जालंधर में पुलिस ने स्मैक की आपूर्ति करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किये गए युवक की पहचान रिचि भगत के रूप में हुई...

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
एजेंसीSun, 01 Aug 2010 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

जालंधर में पुलिस ने स्मैक की आपूर्ति करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किये गए युवक की पहचान रिचि भगत के रूप में हुई है। वह जालंधर का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार उसके पास से 10 ग्राम स्मैक की पांच पुड़िया बरामद की गई है। सभी पुड़ियों में दो-दो ग्राम स्मैक रखा हुआ था। इस खेप को वह किसी को आपूर्ति कराने ले जा रहा था। सूत्रों के अनुसार इस आरोपी को पीसीआर की टीम ने पकड़ा है। रिचि से पूछताछ की जा रही है। उसके किसी बड़े मादक पदार्थ तस्कर से संबंध होने की आशंका जताई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें