फोटो गैलरी

Hindi News उत्तरी कोयल, बटाने नदी पर गेट लगाने की मांग

उत्तरी कोयल, बटाने नदी पर गेट लगाने की मांग

ांग्रेस सांसद निखिल कुमार के नेतृत्व में बिहार के नेताओं ने एक फरवरी को राज्यपाल सैयद सिब्ते से भेंट की। इन लोगों ने बिहार में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए झारखंड की दो नदियों में जलाशय और गेट...

 उत्तरी कोयल, बटाने नदी पर गेट लगाने की मांग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ांग्रेस सांसद निखिल कुमार के नेतृत्व में बिहार के नेताओं ने एक फरवरी को राज्यपाल सैयद सिब्ते से भेंट की। इन लोगों ने बिहार में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए झारखंड की दो नदियों में जलाशय और गेट का निर्माण कराने की मांग की। कहा कि उत्तरी कोयल और बटाने नदी पर गेट लगा दिया जाये, तो औरंगाबाद और गया के कई इलाके सूखे की चपेट से बाहर आ जायेंगे। सांसद कुमार ने बताया कि राज्यपाल ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनके साथ राज्य के मुख्य सचिव एके बसु और राज्यपाल के प्रधान सचिव सुधीर त्रिपाठी भी थे। शिष्टमंडल में मिथिलेश सिंह, चिरागुद्दीन रब्बानी, बैजू प्रसाद, बाबूलाल सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरंद्र जायसवाल सहित अन्य थे। निखिल कुमार ने कहा कि झारखंड के उत्तरी कोयल नदी पर कुटकु में एक जलाशय है, लेकिन गेट नहीं। इस कारण पानी का भंडारण नहीं हो पाता है। मोहम्मदगंज बराज से ही उत्तर कोयल नदी को पानी मिलता है। यह बराज अत्यंत जर्जर हो चुका है। इसकी मरम्मत के लिए बिहार ने झारखंड को राशि भी उपलब्ध करा दी है, लेकिन कार्य नहीं हुआ। बटाने नदी पर हड़ियाही जलाशय का गेट क्षतिग्रस्त और जाम है। यहां भी पानी का भंडारण नहीं पाता। अनावृष्टि के साथ बटाने में पानी का अभाव हो जाता है। उन्होंने कहा कि जलाशय और गेट का निर्माण होने से झारखंड को कोई क्षति नहीं होगी, लेकिन बिहार के लाखों किसान को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।ड्ढr डॉक्टर के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृतिड्ढr रांची। राज्यपाल ने डॉ सुरंद्र प्रसाद के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृत दे दी है। डॉ प्रसाद के खिलाफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़का गांव में रहते हुए निगरानी थाना में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें