फोटो गैलरी

Hindi News वैज्ञानिकों ने सबसे छोटा ग्रह खोजा

वैज्ञानिकों ने सबसे छोटा ग्रह खोजा

्रांस के वैज्ञानिकों ने सौरमंडल से बाहर सबसे छोटे ग्रह को खोज है जो पृथ्वी से दोगुना से थोड़ा छोटा है और सूर्य जैसे तारे की कक्षा का चक्कर लगाता है। फ्रोंस की अंतरिक्ष एजेंसी नीत मिशन के तहत मिले...

 वैज्ञानिकों ने सबसे छोटा ग्रह खोजा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

्रांस के वैज्ञानिकों ने सौरमंडल से बाहर सबसे छोटे ग्रह को खोज है जो पृथ्वी से दोगुना से थोड़ा छोटा है और सूर्य जैसे तारे की कक्षा का चक्कर लगाता है। फ्रोंस की अंतरिक्ष एजेंसी नीत मिशन के तहत मिले साक्ष्यों के अनुसार यह ग्रह पृथ्वी जैसा कठोर हो सकता है, लेकिन इसका तापमान इतना अधिक है कि वह लावा या पानी के वाष्प से ढ़का हो सकता है। इस मिशन में शामिल यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के माल्काल्म फ्रीडलुंड ने कहा कि यह खोज पृथ्वी के निर्माण और उसके अध्ययन को जानने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकती है। उन्होंने कहा कि पहली बार वैज्ञानिकों ने ऐसे कठोर ग्रह की खोज की है जो पृथ्वी जैसा दिखता है। इस ग्रह को कोरोट एक्सो 7 बी नाम दिया गया है। वह अपनी कक्षा में घूमता रहा है और 20 घंटे में एक चक्कर लगाता है। वैज्ञानिकों को यह ग्रह उस समय दिखा जब वह सूर्य जैसे तारे के पास से गुजर रहा था। वैज्ञानिकों ने कहा है कि वह ग्रह के आकार की माप लेने में सक्षम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें