फोटो गैलरी

Hindi News उत्तरी श्रीलंका में बमबारी में लगभग 52 नागरिक मारे गए

उत्तरी श्रीलंका में बमबारी में लगभग 52 नागरिक मारे गए

श्रीलंका के युद्धग्रस्त उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को बमबारी में कम से कम 52 नागरिक मारे गए और एक अस्पताल पर फिर हमला किया गया। इस पूरे घटनाक्रम पर ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष विराम का आग्रह...

 उत्तरी श्रीलंका में बमबारी में लगभग 52 नागरिक मारे गए
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका के युद्धग्रस्त उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को बमबारी में कम से कम 52 नागरिक मारे गए और एक अस्पताल पर फिर हमला किया गया। इस पूरे घटनाक्रम पर ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष विराम का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता गोर्डन विस ने बुधवार को यहां बताया कि सुथांतीरापुरमिन क्षेत्र में 52 लोग मारे गए और 80 अन्य घायल हुए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस गोलाबारी का जिम्मेदार कौन हैं। श्रीलंका सेना ने इस समय विद्रोही संगठन लिबरेशन टाईगर्स आफ तमिल ईलम (लिट्टे) की पूरी तरह कमर तोड़ दी है और उम्मीद है कि वह लिट्टे का पूरी तरह सफाया कर देगी। श्रीलंका में लिट्टे और सेना के बीच संघर्ष मे ंपिछले 26 वषर्ों में लगभग 70 हजार लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका और ब्रिटेन संघर्ष विराम के पक्ष में हैं ताकि घायलो ंको युद्ध क्षेत्र से हटाया जा सके और राहत सामग्री भेजी जा सके। लिट्टे इस समय पूवर्ोत्तर श्रीलंका में सिमटकर रह गया है। कुछ राहत संगठनों का कहना है कि लिट्टे प्रभावित क्षेत्रों में ढाई लाख लोग फंसे हुए हैं जबकि सरकार का कहना है कि इनकी संख्या उससे आधी है। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास समिति ने कहा है कि युद्धग्रस्त क्षेत्र के एक मात्र अस्पताल पर पिछले तीन दिनों में पांचवीं बार हमले को देखते हुए इसे खाली करा दिया गया है। पुथुकुदीयुरुप्पू के अस्पताल पर हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें