फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिकी सैनिकों पर तालिबान का हमला

अमेरिकी सैनिकों पर तालिबान का हमला

अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत की राजधानी कुंदूज सिटी में शुक्रवार सुबह तालिबान आतंकवादियों ने अमेरिकी सैनिकों के एक गेस्ट हाउस पर हमला कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कुंदूज के गवर्नर...

अमेरिकी सैनिकों पर तालिबान का हमला
एजेंसीFri, 02 Jul 2010 10:46 AM
ऐप पर पढ़ें

अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत की राजधानी कुंदूज सिटी में शुक्रवार सुबह तालिबान आतंकवादियों ने अमेरिकी सैनिकों के एक गेस्ट हाउस पर हमला कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कुंदूज के गवर्नर मोहम्मद उमर ने बताया कि तलिबान आतंकवादियों ने गेस्ट हाउस पर हमला किया। इसमें कुछ लोग मारे गए हैं।

तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला शुक्रवार तड़के तीन बजे के आसपास हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें