फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्लीवासियों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्लीवासियों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्लीवासियों को गुरुवार को भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने...

दिल्लीवासियों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
एजेंसीThu, 01 Jul 2010 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्लीवासियों को गुरुवार को भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''दिल्ली के कुछ इलाकों में मामूली बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके बावजूद गर्मी और उमस बरकरार रहेगी।'' दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सत्र के औसत तापमान से दो डिग्री उपर था।  दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''यहां आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में दोपहर या शाम को तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें