फोटो गैलरी

Hindi News सामंती राज बनता रमन राज

सामंती राज बनता रमन राज

मोहब्बत का रियल्टी शो हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने चांद मोहम्मद बन कर फिÊाा के साथ जो निकाह किया, उसी के चलते चंद्रमोहन को पद से हाथ धोना पड़ा, भजन लाल ने घर से निकाल दिया, कुलदीप विश्नोई ने सभी...

 सामंती राज बनता रमन राज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मोहब्बत का रियल्टी शो हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने चांद मोहम्मद बन कर फिÊाा के साथ जो निकाह किया, उसी के चलते चंद्रमोहन को पद से हाथ धोना पड़ा, भजन लाल ने घर से निकाल दिया, कुलदीप विश्नोई ने सभी रिश्ते खत्म होने की बात कह दी। अनुराधा बाली उर्फ फिाा तथा चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद की यह प्रेम कहानी कुछेक दिन मीडिया के कारण सुर्खियों में रही। लेकिन इस मोहब्बत के रियल्टी शो की असलियत सबके सामने आ गई। एक राजनेता जनता और कुर्सी से कैसे इतने दिन दूर रह सकता है? चन्द्रमोहन को शायद अब ज्ञान प्राप्त हो गया है। पर प्रेम कहानी के चांद को ग्रहण तो लग ही गया है। दयानंद वत्स, बरवाला, दिल्ली उपेक्षित हैं धरोहर विदेशों में भारत की पहचान यहां की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर से ही है। इन्हीं धरोहर को देखने प्रति वर्ष हाारों विदेशी पर्यटक आते हैं। लेकिन आज ये धरोहर उपेक्षा की शिकार हो अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं। अत: सरकार को अपनी सांस्कृतिक पहचान की प्रतीक इन ऐतिहासिक धरोहर की ओर समुचित ध्यान देकर इनकी सुरक्षा करनी चाहिए। जकिया परवीन, जाकिर नगर, नई दिल्ली संकट में पड़ता मानव अस्तित्व नारी को महिमामंडित करने वाले इसी देश में बालिका को बोझ मानने की प्रवृत्ति का तेजी से बढ़ना स्त्री-पुरुष की समानुपाती समीकरण को भयावह बना रहा है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो मानव अस्तित्व ही संकट में पड़ जाएगा। नवल किशोर सिंह, लक्ष्मी विहार, दिल्ली यह कैसी सभ्यता? पब संस्कृति पर पाबंदी को लेकर श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलौर के एक होटल में तोड़-फोड़ और युवतियों के साथ मारपीट व अश्लील हरकत न केवल शर्मनाक है राज्य में कानून के शासन पर भी प्रश्न उठाता है। आजकल देश में हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर संगठन बनाकर भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा की ठेकेदारी बढ़ रही है। ठेकेदारों का तर्क है कि वे ‘सभ्यता के बचाव’ के लिए ये सब करते हैं, लेकिन तरीका तो असभ्य ही है न। हर्षवर्धन कुमार, विजयनगर, दिल्ली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें