फोटो गैलरी

Hindi News पंडित भीमसेन जोशी भारत रत्न से अलंकृत

पंडित भीमसेन जोशी भारत रत्न से अलंकृत

सुर लहरियों के सम्राट पंडित भीमसेन जोशी को मंगलवार को देश के सवर्ोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया गया। पंडित के स्वास्थ्य खराब के मद्देनजर यह सम्मान पुणे स्थित उनके निवास पर प्रदान किया...

 पंडित भीमसेन जोशी भारत रत्न से अलंकृत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सुर लहरियों के सम्राट पंडित भीमसेन जोशी को मंगलवार को देश के सवर्ोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया गया। पंडित के स्वास्थ्य खराब के मद्देनजर यह सम्मान पुणे स्थित उनके निवास पर प्रदान किया गया। गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की आेर से पंडित जी को यह प्रतिष्ठित सम्मान गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ने प्रदान किया। पंडित जी को संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत रत्न से विभूषित करने के निर्णय के बाद सरकार ने उनसे जानना चाहा कि वह ये सम्मान कहां स्वीकार करना चाहेंगे। सरकार को बताया गया कि अस्वस्थ चल रहे पंडित जी के लिए दिल्ली आ पाना मुश्किल होगा। पंडित जी ने भी इच्छा जाहिर की कि वह पुणे स्थित अपने आवास पर सामान्य से समारोह में यह सम्मान प्राप्त करना चाहेंगे। इस तरह पंडित जी और उनके परिजनो की इच्छा के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद और एक पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर पंडित जी की प्रशस्ति और तस्वीर वाला एक ब्रोशर भी जारी किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें