फोटो गैलरी

Hindi News दावा फ्री एजुकेशन का, बाद में लगे वसूलने

दावा फ्री एजुकेशन का, बाद में लगे वसूलने

राष्ट्रीय विधि नागरिक कार्यक्रम संस्था ने पहले फ्री एजुकेशन का दावा किया। शिक्षा विभाग से परमिशन मिलते ही छात्रों से राशि वसूली में लग गये। शिक्षा सचिव मृदुला सिन्हा को भनक लगते ही उक्त संस्था के...

 दावा फ्री एजुकेशन का, बाद में लगे वसूलने
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय विधि नागरिक कार्यक्रम संस्था ने पहले फ्री एजुकेशन का दावा किया। शिक्षा विभाग से परमिशन मिलते ही छात्रों से राशि वसूली में लग गये। शिक्षा सचिव मृदुला सिन्हा को भनक लगते ही उक्त संस्था के कार्यक्रम पर रोक लगा दी। संस्था सरकारी स्कूली छात्रों को मौलिक अधिकार-कर्तव्य की शिक्षा दे रही थी। शिक्षा विभाग ने पहले ही इस शर्त के साथ आदेश दिया था कि छात्रों से कोई राशि नहीं ली जायेगी। लेकिन बाद में परिचय पत्र के नाम पर छात्रों से राशि की वसूली होने लगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें