फोटो गैलरी

Hindi News श्रद्धा-भक्ित का अनूठा संगम दिखा मंडा पूजा गाड़ी होटवार में

श्रद्धा-भक्ित का अनूठा संगम दिखा मंडा पूजा गाड़ी होटवार में

थान गाड़ी होटवार। समय रात दस बजे। करीब सवा सौ शिव भक्त (भोक्ता) जलती आग में बेधड़क चल रहे थे। दोनों हाथ जोड़े और भगवान को याद करते आसानी से दहकते अंगार पर ऐसे चल रहे थे, मानों वे फूल पर चल रहे हों।...

 श्रद्धा-भक्ित का अनूठा संगम दिखा मंडा पूजा गाड़ी होटवार में
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

थान गाड़ी होटवार। समय रात दस बजे। करीब सवा सौ शिव भक्त (भोक्ता) जलती आग में बेधड़क चल रहे थे। दोनों हाथ जोड़े और भगवान को याद करते आसानी से दहकते अंगार पर ऐसे चल रहे थे, मानों वे फूल पर चल रहे हों। अद्भुत श्रद्धा और शक्ित का अनूठा संगम। यह दृश्य था गाड़ी होटवार में। गाड़ी होटवार शिव मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित फूलखुंदी का। समिति के संरक्षक अनिल सिंह आजाद ने बताया कि यह भक्ित की शक्ित है कि भोक्ता आसानी से अंगार में चलते हैं। 24 घंटे से उपवास रख कर इस तरह की आध्यात्मिक प्रक्रिया से गुजरते हैं। गांव में 15 दिन पूर्व से ही धाार्मिक माहौल बन जाता है। पूरा गांव मांस-मदिरा का सेवन वर्जित रहता है।ड्ढr शुक्रवार को सुबह से ही यहां कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यात्मिक विधि से भोक्ता को नहाया गया। इसके बाद लोटन सेवा और होड़न सेवा का कार्यक्रम तय था। उन्होंने बताया कि यहां मंडा पूजा का आयोजन आदि काल से हो रहा है। पूजा को सफल बनाने में सतीश महतो, रामलाल लोहार, काली ठाकुर, श्याम भोक्ता, दुर्गा ठाकुर, राजू महतो, महेंद्र नायक, सोनू सिंह, विनोद भगत समेत कई शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें