फोटो गैलरी

Hindi Newsअब यमुना कालोनी होगा खंडूड़ी का नया बसेरा

अब यमुना कालोनी होगा खंडूड़ी का नया बसेरा

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का नया बसेरा अब यमुना कालोनी होगा। खंडूड़ी को आवंटित मकान आर-1 व आर-2 में आजकल रिपेयरिंग का काम जोरों पर चल रहा है। राज्य संपत्ति विभाग के सूत्रों के मुताबिक मई में...

अब यमुना कालोनी होगा खंडूड़ी का नया बसेरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 14 Apr 2010 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का नया बसेरा अब यमुना कालोनी होगा। खंडूड़ी को आवंटित मकान आर-1 व आर-2 में आजकल रिपेयरिंग का काम जोरों पर चल रहा है। राज्य संपत्ति विभाग के सूत्रों के मुताबिक मई में खंडूड़ी ओल्ड एनेक्सी से नए आशियां में शिफ्ट कर जाएंगे।

यमुना कालोनी में आवंटित मकान के एक हिस्से में पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यालय बनाया गया है। खंडूड़ी बैसाखी के दिन ही शिफ्ट करने के मूड में थे। लेकिन निर्माण कार्य में हो रही देरी से वे शिफ्ट नहीं कर पाए।
उल्लेखनीय है कि जून 2008 में मुख्यमंत्री पद से हटते ही खंडूड़ी के लिए नए ठिकाने की तलाश शुरू हो गयी थी। खंडूड़ी ने तत्काल मौजूदा आवास छोड़ने की इच्छा भी व्यक्त की थी, लेकिन नए मुख्यमंत्री डा. निशंक ने उन्हें ओल्ड एनेक्सी में बने रहने पर जोर दिया।

खंडूड़ी के नए आवास को लेकर राजनीतिक गलियारों में समय-समय पर चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डा. नित्यानंद स्वामी ने पार्क रोड स्थित अपने आवास से ही सरकार चलायी। कुर्सी से हटने के बाद भी स्वामी ने अपने ही घर में रहना पसंद किया। पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी एफआरआई के बंगले में रह रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को कैंट रोड स्थित कोठी अलाट हो रखी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें