फोटो गैलरी

Hindi Newsछेत्री की निराशाजनक शुरुआत, येलो कार्ड दिखाया गया

छेत्री की निराशाजनक शुरुआत, येलो कार्ड दिखाया गया

भारतीय फुटबाल टीम के स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने कांसस सिटी विजाडर्स की ओर से खेलते हुये निराशजनक शुरूआत की। छेत्री इस मैच में एक भी गोल नहीं कर पाए और गलत बर्ताव के लिए उन्हें येलो कार्ड दिखाया...

छेत्री की निराशाजनक शुरुआत, येलो कार्ड दिखाया गया
एजेंसीWed, 14 Apr 2010 04:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय फुटबाल टीम के स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने कांसस सिटी विजाडर्स की ओर से खेलते हुये निराशजनक शुरूआत की। छेत्री इस मैच में एक भी गोल नहीं कर पाए और गलत बर्ताव के लिए उन्हें येलो कार्ड दिखाया गया।

अमेरिका के कांसस सिटी में खेले गए अमेरिकी ओपन कप क्वालीफाईयर के इस मैच में छेत्री की टीम कांसस सिटी विजाडर्स ने कालोराडो रैपिडस के हाथों 1-2 से मात खाई। एच डवरुड स्टेडियम में कल रात हुये मैच में कोलोराडो रैपिडस की ओर से वेल्स थोम्पसन ने दो गोल किए जिसकी बदौलत उनकी टीम टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंच गई।

छेत्री ने 45 मिनट तक खेले और उन्हें थोम्पसन को हटाने के लिए 20वें मिनट में चेतावनी स्वरूप येलो कार्ड दिखाया गया। की कमारा 46वें मिनट में छेत्री की जगह मैदान में उतरे। भारतीय स्ट्राइकर सुनील छेत्री मेजर लीग सोकर में खेलने वाले पहले भारतीय तथा विजाडर्स के लिए खेलने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें