फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप

पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में सोमवार को भीषण गर्मी का प्रकोप बरकार रहा जबकि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा और बर्फबारी हुई। पश्चिम बंगाल में पारा 45 डिग्री...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप
एजेंसीTue, 13 Apr 2010 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में सोमवार को भीषण गर्मी का प्रकोप बरकार रहा जबकि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा और बर्फबारी हुई। पश्चिम बंगाल में पारा 45 डिग्री को पार कर गया।

पश्चिम बंगाल में तीन लोग की कथित रूप से लू लग जाने से मौत हो गई। जबकि बांकुड़ा और बर्दवान में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2 तथा 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पुरूलिया के विभिन्न इलाकों कई घंटे तक बिजली गुल रही। वहां पर स्कूलों की कक्षायें सुबह छह बजे से पूर्वाहन साढ़े दस बजे तक कर दी गई हैं।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्म हवाओं के थपेड़े जारी रहे। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच कुछ इलाकों में धूलभरी आंधियां चल रही हैं। रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में चुरू सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।

इस बीच जम्मू शहर में सोमवार को हल्की बारिश हुई जिससे तापमान गिरकर 17 डिग्री पहुंच गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू में आज सुबह 1.2 मिलीमीटर, बनिहाल में 1.6 मिलीमीटर, बाटोट में 7.6 मिलीमीटर और कटरा में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बारिश की फुहारों के कारण तापमान आज अचानक गिरकर 23.6 डिग्री पहुंच गया जो कल 40.6 डिग्री था। क्षेत्र में बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल भी राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से सात डिग्री ऊपर चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें