फोटो गैलरी

Hindi Newsपंचायतों के बाद होंगे नगर निगम के चुनाव!

पंचायतों के बाद होंगे नगर निगम के चुनाव!

नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव अब पंचायत राज संस्थाओं के बाद होंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने की वजह से निगम चुनाव अगले महीने के लिए खिसका दिए। इस गड़बड़ी का खुलासा नहीं होता तो अप्रैल में निगम...

पंचायतों के बाद होंगे नगर निगम के चुनाव!
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Apr 2010 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव अब पंचायत राज संस्थाओं के बाद होंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने की वजह से निगम चुनाव अगले महीने के लिए खिसका दिए। इस गड़बड़ी का खुलासा नहीं होता तो अप्रैल में निगम के चुनाव हो जाते। सोमवार को गुड़गांव में मंडल के उपायुक्त व चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक में हरियाणा चुनाव आयुक्त धर्मवीर ने इसका खुलासा किया। पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद 17 अप्रैल को पंचायतों के चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे।


मतदाता सूची की गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन एक बार फिर शर्मशार हुआ। छह जिलों के अफसरों के सामने यह फजीहत सोमवार को गुड़गांव में ङोलनी पड़ी। जब हरियाणा चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूची की दोबारा जांच करवाने की वजह से निगम चुनाव टालने की बात कही। बहरहाल, आयुक्त ने अब जल्द सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसमें लापरवाही बरतने वालों की रिपोर्ट भी तलब की है। 15 अप्रैल तक पंचातय राज संस्थाओं की सूची तैयार करनी होगी। आयुक्त ने सूची तैयार होते ही चुनाव की घोषणा करने के संकेत दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें