फोटो गैलरी

Hindi Newsलेकिन विपक्ष कैसे खड़ा होगा

लेकिन विपक्ष कैसे खड़ा होगा

पोलैंड के राष्ट्रपति लेख कैजिंस्की और कुछ विपक्षी नेताओं की विमान हादसे में मृत्यु के बाद पोलैंड में शोक की लहर है। शायद ही इतिहास में किसी देश ने अपनी इतनी बड़ी शख्सियतों को एक साथ खोया हो।...

लेकिन विपक्ष कैसे खड़ा होगा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Apr 2010 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पोलैंड के राष्ट्रपति लेख कैजिंस्की और कुछ विपक्षी नेताओं की विमान हादसे में मृत्यु के बाद पोलैंड में शोक की लहर है। शायद ही इतिहास में किसी देश ने अपनी इतनी बड़ी शख्सियतों को एक साथ खोया हो। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क पर एक अलग किस्म की जिम्मेदारी आ गई है। उन्हें एक बार में ही बहुत सारी जगहों को भरना होगा और यह आसान नहीं होगा। लेकिन जानकारों का मानना है कि टस्क और उनकी पार्टी सिविक प्लेटफॉर्म के लिए यह दुर्घटना वरदान जैसी है। टस्क के तमाम विरोधी उसमें चले गए हैं। उससे पार्टी और खुद उनकी पकड़ पोलिश राजनीति में मजबूत ही होगी। यों टस्क को अपना एजेंडा चलाने में कोई मुश्किल वैसे भी नहीं आ रही थी। जो थोड़ा-बहुत विरोध भी था, वह भी चला गया। उनके विरोध में खड़ी लॉ एंड जस्टिस पार्टी के सात नेताओं का चले जाना विपक्ष के लिए भारी धक्का है। एक तो विपक्ष वैसे ही खड़ा नहीं हो पा रहा था, ऐसे में यह हादसा हो गया। असल दिक्कत तो विपक्ष को फिर से खड़ा करने की है। उन्हें फिर से खड़ा होने में वक्त लगेगा।
द मॉस्को टाइम्स

सिगरेट नहीं सुलगेगी
कनागावा प्रिफेक्चर ने इतिहास बना दिया है। वहां पहली बार सिगरेट वगैरह पीने पर पाबंदी लगाई गई है। इस महीने वह रोक लागू हो गई है और मजे में चल रही है। जापान अभी उस दिशा में एक अध्यादेश लाने पर विचार ही कर रहा है। जापान में दो लॉबी हैं। एक सिगरेट पर पाबंदी लगाने पर आमादा है। दूसरी उसे टालने के चक्कर में है। पाबंदी वाली लॉबी इधर तेजी से काम कर रही है। इसीलिए टालने वाली लॉबी भी जानती है कि ज्यादा दिन तो उसे टाला भी नहीं जा सकता। चलिए, एक बेहतर शुरुआत तो हुई।
जापान टुडे

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें