पाकिस्तानः अपने घर पहुंचा अपहृत हिंदू व्यक्ति
लगभग दो महीने पहले अज्ञात लोगों द्वारा पेशावर में अपहृत किया गया एक हिंदू व्यक्ति अपने घर पहुंच गया। उसे इस पश्चिमोत्तर शहर के बाहरी इलाके में रिहा कर दिया गया। रॉबिन सिंह नाम के इस कंप्यूटर...
लगभग दो महीने पहले अज्ञात लोगों द्वारा पेशावर में अपहृत किया गया एक हिंदू व्यक्ति अपने घर पहुंच गया। उसे इस पश्चिमोत्तर शहर के बाहरी इलाके में रिहा कर दिया गया।
रॉबिन सिंह नाम के इस कंप्यूटर इंजीनियर का 12 फरवरी को अज्ञात लोगों ने यूनिवर्सिटी रोड के एक बाजार से अपहरण कर लिया था। उसे रविवार देर रात रिहा कर दिया गया।
रोबिन सिंह के परिवार ने बताया कि उसे बिना किसी फिरौती के रिहा कर दिया गया। अपहरणकर्ताओं की पहचान नहीं हो सकी है। रोबिन के भाई राजन सिंह ने पश्चिमी कैंट पुलिस थाने में इस बारे में मामला दर्ज कराया था।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपहरण की घटना की निंदा करते हुए एक वक्तव्य जारी किया था, जिसके बाद अपहरण का मामला सुर्खियों में आया था।