फोटो गैलरी

Hindi Newsलंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति पर हत्या का आरोप

लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति पर हत्या का आरोप

लंदन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है। आरोपी का नाम बलराम सिंह है, जिसे चाकू से एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।   स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया कि चाकू...

लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति पर हत्या का आरोप
एजेंसीMon, 12 Apr 2010 10:51 AM
ऐप पर पढ़ें

लंदन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है। आरोपी का नाम बलराम सिंह है, जिसे चाकू से एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  

स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया कि चाकू के वार से घायल एक व्यक्ति लंदन के एक औद्योगिक क्षेत्र में मिला था।
 
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति मिडलसेक्स के ब्रिज रोड इंडस्ट्रियल एस्टेट में मिला था। इस व्यक्ति के सीने पर चाकू का एक वार था, जिसके बाद तुरंत अधिकारियों को बुलाया गया। अधिकारियों ने पैरामेडिकल कर्मचारियों और एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

इस व्यक्ति की हत्या का आरोप बलराज सिंह नाम के भारतीय मूल के व्यक्ति पर लगा है, जिसे सोमवार को पश्चिमी लंदन के ईलिंग मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।
   
पुलिस ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण चाकू का घाव बताया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें