फोटो गैलरी

Hindi News मुझे भी गुस्सा आता है: धोनी

मुझे भी गुस्सा आता है: धोनी

हालांकि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर परेशान दिखते नहीं हैं पर उन्होंने स्वीकार किया है कि वह भी फ्रस्ट्रेट होते हैं। धोनी ने कहा है कि जब टीम का कोई सदस्य फील्डिंग में गलती करता है तो...

 मुझे भी गुस्सा आता है: धोनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

हालांकि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर परेशान दिखते नहीं हैं पर उन्होंने स्वीकार किया है कि वह भी फ्रस्ट्रेट होते हैं। धोनी ने कहा है कि जब टीम का कोई सदस्य फील्डिंग में गलती करता है तो झुंझलाहट होती है। उन्होंने कहा कि फ्रस्ट्रेशन होती है पर ऐसे में किसी को गाली देने का कोई मतलब नहीं होता। इसके बजाय मैं ड्रेसिंग रूम में जाकर उस खिलाड़ी को उसकी गलती बताने को तराीह देता हूं। इससे उस खिलाड़ी को अधिक मदद मिलती है। टीम के अपने अन्य साथियों के साथ बोल्ड ब्लू इन कलर की भारतीय टीम की नई वनडे किट के अनावरण करने के बाद धोनी ने कहा कि घर में हो चाहे बाहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हमेशा कठिन समीकरण होता है। धोनी ने न्यूजीलैंड के आगामी दौर को भी एक मुश्किल दौरा बताया। उन्होंने कहा कि यदि आप सीरीा में छुपे रुस्तम की तरह जाते हैं तो बेहतर होता है। हमने न्यूजीलैंड के बार में काफी सुना है कि वह कितनी सुंदर जगह है। हम इस दौर का आनन्द लेंगे और उम्मीद है कि कुछ ट्राफियों के साथ वापस लौटेंगे। हम इस बात की चिंता नहीं करते कि हम श्रीलंका में खेल रहे हैं अथवा कहीं और। इस बीच धोनी ने साफ किया कि वह न्यूजीलैंड में बुंगी जंपिंग नहीं करंगे। उन्होंने कहा कि हमार अनुबंध में यह साफ तौर पर इंगित है कि हमें ऐसा नहीं करना है। धोनी को ऑकलैंड पर्यटन विभाग ने आमंत्रित किया था और ऑकलैंड हार्बर में स्ट्रैस बस्टर के रूप में बुंगी जंप की चुनौती स्वीकार करने को कहा था। उनके टीम सहयोगी युवराज सिंह ने धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि हमारा टूर कांट्रेक्ट हमें बुंगी जंपिंग में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देता। भारतीय दल को गुरुवार सुबह न्यूजीलैंड के लिए रवाना होना है। इससे पहले दल के सदस्य क्रिकेट बोर्ड के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लेंगे। पिछले दो वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार मैन आफ द मैच रहे युवराज सिंह ने इस बार में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि वह नम्बर चार पर कैसा अनुभव करते हैं। इस बार में वह बार बार कहते रहे कि कृपया इस बार में आप धोनी से बात करं। नए एकदिवसीय पहनावे के साथ रैंप पर चलने वाले, न्यूजीलैंड जाने वाली टीम के छह सदस्यों में जाहीर खान भी मौजूद थे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि वह भारतीय आक्रमण की बागडोर संभालने का काफी आनन्द ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी का मजा ले रहा हूं। यह निश्चित रूप से मुझे मेर फोकस को बनाए रखने और अगले स्तर तक जाने में काफी मददगार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें