फोटो गैलरी

Hindi Newsकाग्रेस ने बिहार को खुरपी और बाल्टी का बाजार बना दिया :शिवानंद

काग्रेस ने बिहार को खुरपी और बाल्टी का बाजार बना दिया :शिवानंद

‘नौ करोड़ बिहारियों के साथ भेदभाव बंद करो और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दो’ इसी नारे के साथ जदयू पूरे सूबे में अभियान चलाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा...

काग्रेस ने बिहार को खुरपी और बाल्टी का बाजार बना दिया :शिवानंद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Apr 2010 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

‘नौ करोड़ बिहारियों के साथ भेदभाव बंद करो और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दो’ इसी नारे के साथ जदयू पूरे सूबे में अभियान चलाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा कि इसी महीने पार्टी इस मांग को लेकर गांव-गांव जाकर अभियान शुरू करेगी। एक सप्ताह के अंदर कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।

बिहार को उसका वास्तविक अधिकार दिलाने तक यह अभियान चलता रहेगा। श्री तिवारी कांग्रेस पर जमकर बरसे और कहा कि देश में 45 वर्षो तक कांग्रेस का शासन रहा और इस दौरान बिहार के साथ भेदभाव होता रहा। कांग्रेस को बिहार के पिछड़ेपन पर बोलने का कोई अधिकार नहीं, क्योंकि उसने बिहार को खुरपी और बाल्टी का बाजार बनाकर रख दिया गया है।

एक साजिश के तहत बिहार को उद्योग विहीन और बीमार बनाकर रखा गया। अंग्रेजों के समय इस भेदभाव का कारण समझ में आता है, क्योंकि उनके खिलाफ सर्वाधिक आंदोलन बिहार में हुए। परन्तु अब ऐसी कौन सी बात है कि केन्द्र बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।

मुम्बई में बारिश होने पर 5 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है लेकिन यहां कोसी महाप्रलय के बाद भी पुनर्वास के लिए फूटी कौड़ी नहीं मिली। आजादी के बाद भाड़ा समानीकरण नीति के कारण बिहार को 112812 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। हमारे कोयला और लोहा से अन्य राज्य विकसित होते रहे और हम और गरीब होते गए।अब ऐसा नहीं चल सकता। बिहार को उसका वास्तविक अधिकार देना ही होगा।

योजना             बिहार                     पंजाब
पहली  25   174
दूसरी  40   145
तीसरी  68  217
चौथी  84  313
पांचवी  140  473
छठी  461  1166
सातवीं  884  1957
                        
               (प्रति व्यक्ति, रुपए में)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें