फोटो गैलरी

Hindi Newsलंदन और पेरिस तक जाएगा इग्नू

लंदन और पेरिस तक जाएगा इग्नू

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) इस जुलाई से लंदन में अपने केंद्र खोलने जा रहा है। इन केंद्रों में स्नातक और परास्नातक प्रोग्राम ऑफर किए जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक लंदन के...

लंदन और पेरिस तक जाएगा इग्नू
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 10 Apr 2010 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) इस जुलाई से लंदन में अपने केंद्र खोलने जा रहा है। इन केंद्रों में स्नातक और परास्नातक प्रोग्राम ऑफर किए जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक लंदन के अलावा इग्नू अपने केंद्र को पेरिस में भी खोलने के बारे में विचार कर रहा है।

इग्नू के कुलपति वी.राजशेखरन पिल्लई ने बताया कि इग्नू का मकसद है कि शिक्षा का प्रसार हर कोने में हो। इग्नू के कुलपति वी.एन.राजशेखर पिल्लई ने कहा कि लंदन के अलावा हम केंद्रों को पेरिस और वियना में खोलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम लंदन में  मैनेजमेंट, आईटी, कंप्यूटर साइंस, इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, न्यू मीडिया स्टडीज और मीडिया मैनेजमेंट जैसे कोर्स पर पहला फोकस है। आने वाले समय में अन्य कोर्स पर भी काम किया जाएगा।

वहीं पेरिस में फ्रेंच भाषा के कोर्स के साथ आम भारतीयों के लिए मुफीद कोर्स पर भी काम किया जा रहा है। जबकि वियना में मुख्यत: जर्मन लैंग्वेज टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा लंदन के छात्रों के अंदर पर पाठ्यक्रम को बनाए जाने की तैयारी चल रही है। यूके यूनिवर्सिटी से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने के बावत पूछे जाने पर पिल्लई ने कहा कि हालांकि वहां पर खुद को साबित कर पाना आसान नहीं होगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि यह एक बड़ी चुनौती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें