फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला शक्ति के सम्मान में

महिला शक्ति के सम्मान में

जी न्यूज का शो ‘किरण और किरणें’ इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। महिला शक्ति के सम्मान में शुरू इस कार्यक्रम में दर्शक उपलब्धियों के शिखर पर खड़ी महिलाओं की सफलता के राज से रू-ब-रू होते...

महिला शक्ति के सम्मान में
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Apr 2010 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

जी न्यूज का शो ‘किरण और किरणें’ इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। महिला शक्ति के सम्मान में शुरू इस कार्यक्रम में दर्शक उपलब्धियों के शिखर पर खड़ी महिलाओं की सफलता के राज से रू-ब-रू होते हैं।
इस शो में सूत्रधार की भूमिका में किरण बेदी हैं, जो खुद सफलता के शिखर पर हैं। किरण बेदी की पहचान महिलाओं के लिए हमेशा से ही आदर्श रही है। शो में विभिन्न क्षेत्रों की उन महिलाओं की जिन्दगी को गहराई से दिखाया गया है, जिन्हें लोग सम्मान और विश्वास की नजर से देखते आए हैं और जो सही जीवन-मूल्यों के साथ अपने-अपने कार्य क्षेत्र में मिसाल बन कर रहीं। इस धारावाहिक के 13 एपिसोड दिखाए जाएंगे, जिनमें उपलब्धियों के शिखर पर पहुंची महिलाओं की सफलता की गाथा दिखाई जाएगी। साथ ही उनकी जिन्दगी के सफर और उन चुनौतियों को भी दिखाया जाएगा, जिनसे पार पाने के बाद उनके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस शो में जिन महिलाओं पर फोकस किया जा रहा है, उनमें कुछ प्रमुख नाम हैं लता मंगेशकर, आशा भोंसले, चंदा कोचर, शर्मिला टैगोर, सायना नेहवाल आदि।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें