फोटो गैलरी

Hindi Newsबलात्कार के आरोपी दो जवान गिरफ्तार

बलात्कार के आरोपी दो जवान गिरफ्तार

पुणे के संघवी क्षेत्र में आज 19 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है।     पुलिस ने बताया कि जवानों पर आरोप है कि उन्होंने...

बलात्कार के आरोपी दो जवान गिरफ्तार
एजेंसीFri, 09 Apr 2010 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पुणे के संघवी क्षेत्र में आज 19 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है।
   
पुलिस ने बताया कि जवानों पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार की रात स्वराज गार्डन में पहले लड़की के प्रेमी को पीटा और बाद में उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि युवा जोड़ा मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था लेकिन पेट्रोल ख़त्म होने की वजह से उन्हें वहां रूकना पड़ा। दोनों आरोपियों ने लड़के को धमका कर वहां से भगा दिया और लड़की को पास के खुले मैदान में ले गए जहां कथित तौर पर उन्होंने अपराध किया।
   
बाद में लड़की ने एक शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर शुक्रवार सुबह रजनीश कुमार सुरेशचंद्र और सुमीन्दर सिंह महिपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले शहर में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें