फोटो गैलरी

Hindi News सात अपहर्ताआें को उम्र कैद

सात अपहर्ताआें को उम्र कैद

राजस्थान में जयपुर शहर की एक अदालत ने छह वर्ष पुराने बहुचर्चित सुमेधा दुर्लभजी अपहरण कांड में आज सात आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सी मीना ने अजय सिंह अभय...

 सात अपहर्ताआें को उम्र कैद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में जयपुर शहर की एक अदालत ने छह वर्ष पुराने बहुचर्चित सुमेधा दुर्लभजी अपहरण कांड में आज सात आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सी मीना ने अजय सिंह अभय सिंह राजीव रंजन उमेश कुमार तथा धनंजय सहित सात आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अपहरण कांड के चार आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया। उल्लेखनीय है कि सुमेधा दुर्लभजी का सुबह की सैर के समय छह फरवरी 2003 को अपहरण किया गया था। पुलिस ने 23 फरवरी 2003 को फरीदाबाद के एक मकान से सुमेधा को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया था। बाद में अपहरण में सहयोग करने वाले अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर मई 2003 में 12 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया था। सुमेधा के अपहर्ताआें ने अढ़ाई करोड़ की फिरौती मांगी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें